Mahila Bal Vikas Vibhag Kabirdham Bharti 2025- जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं
बाल विकास विभाग जिला कबीरधाम छ०ग० द्वारा संचालित “सखी” वन स्टॉप सेंटर कवर्धा में दैनिक कार्यो
संचालन व सभी सुसंगत कार्यवाहियों के लिए सेवा प्रदाता का चयन किया जाना है। इस हेतु पात्र महिला
आवेदकों से (व्यक्तिगत सेवाप्रदाता) निम्नानुसार उल्लेखित कार्यो / पदीय कर्तव्यों के निर्वहन के लिए सेवा
प्रदाता का चयन किया जाना है। इस हेतु दिनांक 15.10.2025 तक समय शाम 05:30 बजे तक कार्यालय
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कबीरधाम छ०ग० में स्पीड पोस्ट / पंजीकृत
डाक / कोरियर के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकेगें। “सखी” वन स्टॉप सेंटर में व्यक्तिगत
सेवाप्रदाता के रूप में केवल महिलाओं की सेवायें प्राप्त की जायेगी।
रिक्त पदों का विवरण –
केन्द्र प्रेशासक – 01 पद
साईको सोशल काउंसलर – 01 पद
केस वर्कर – 01 पद
पैरा लीगल कर्मिक / वकील – 01 पद
पैरा मेडिकल कार्मिक – 01 पद
कार्यालय सहायक – 01 पद
सुरक्षा गार्ड /नाईट गार्ड – 03 पद
आयु सीमा –
01 जनवरी 2025 को 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो।
योग्यता –
पदों के हिसाब से योग्यता अलग-अलग है इसलिए विभागीय विज्ञापन को देखे।