Mahila ITI Kanker Vacancy 2025- जिला कांकेर में संचालित विभिन्न शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में स्वीकृत प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पदों के विरूद्ध व्यवसायों / विषयों के लिये प्रशिक्षण सत्र 2025-26 के लिये मेहमान प्रवक्ता (Guest Lecturer) हेतु आवेदन आमंत्रित किया जाता है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक अथवा स्वयं उपस्थिति के माध्यम से कार्यालय प्राचार्य, महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कांकेर जिला- उ०ब० कांकेर छठग – 494334 में आवेदन जमा कर सकते है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 03.10.2025 को सायं 5:00 बजे तक है। पदों की जानकारी एवं शैक्षणिक /तकनीकी योग्यताएँ, निर्धारित मापदण्ड
निम्नानुसार है –
पदों का विवरण –
| पद का नाम | संख्या |
| कोपा | 01 पद |
| कुल पद | 02 पद |
योग्यता –
सम्बंधित विषय में आईटीआई कि उपाधि हो।
आयु सीमा –
आवेदक की न्यूनतम आयु दिनांक 01.01.2025 स्थिति में 18 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए वांछित प्रमाण-पत्रों जैसे- शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, तकनीकी योग्यता, एटीआई / सीटीआई एवं निवास प्रमाण-पत्र तथा अन्य योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र जिनके आधार पर आवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है कि स्व-सत्यापित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदन पत्र के साथ संलग्न शपथ पत्र सादे कागज में प्रस्तुत किया जाना है.
वेतनमान –
मेहमान प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण कार्य के लिये प्रतिघंटा 140/- (एक सौ चालीस रूपये) की दर से प्रतिकार्य दिवस अधिकतम पांच घंटे का मानदेय का प्रावधान है। प्रतिमाह अधिकतम 15,000/- रूपये (पन्द्रह हजार रूपये) मानदेय देय होगा जो कि समय-समय पर शासन द्वारा जारी दर के अनुसार परिवर्तनीय होगा। मेहमान प्रवक्ता को माह के कार्य दिवसों में एक दिन से अधिक अनुपस्थित होने पर निर्धारित मानदेय से नियमानुसार कटौती की
जायेगी।
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया –
आवेदन निर्धारित संलग्न प्रपत्र में दिनांक 03.10.2025 को सायं 5:00 बजे तक अथवा इसके पूर्व स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट द्वारा महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कांकेर में जमा किया जा सकता है। अंतिम तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों को
स्वीकार्य नहीं किया जायेगा। लिफाफे के ऊपर / आवेदन प्रपत्र में संस्था एवं व्यवसाय का नाम उल्लेख करना आवश्यक है.
अंको का निर्धारण एवं चयन प्रक्रिया –
(क) जिन पदों के लिए सी.टी.आई./ ए.टी.आई.आवश्यक है, उन पदों के लिए एक वर्षीय सी.टी.आई./ए.टी.आई. उत्तीर्ण प्रमाण पत्रधारी अभ्यर्थियों के तकनीकी योग्यता (परीक्षा) की अंकसूची के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। (ख) सी.टी.आई. / ए.टी.आई. उत्तीर्ण प्रमाण पत्रधारी अभ्यर्थी उपलब्ध न होने की स्थिति में निर्धारित तकनीकी योग्यताधारी अभ्यर्थी के चयन की कार्यवाही उनके तकनीकी योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर की जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक –
विभागीय विज्ञापन एवं आवेदन फॉर्म
विभागीय साइट – https://kanker.gov.in/